बीच रास्ते जब फूड डिलीवरी ब्वॉय को किया गिरफ्तार तो महिला तक खाना पहुंचाने पहुंची पुलिस

By: Ankur Mon, 12 July 2021 4:19:15

बीच रास्ते जब फूड डिलीवरी ब्वॉय को किया गिरफ्तार तो महिला तक खाना पहुंचाने पहुंची पुलिस

पुलिस को कई बार कड़क और सख्तमिजाज के लिए जाना जाता हैं। लेकिन कई ऐसे मौके भी आते हैं जब पुलिस का नर्म दिल देखने को मिलता हैं। इसका एक अनोखा नजारा देखने को मिला अमेरिका में जहां एक पुलिसवाले ने इंसानियत की मिसाल पेश की। यहां पुलिस ने एक मामले में फूड डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया जब वह खाना डिलीवर करने जा रहा था। तो पुलिस ने इंसानियत दिखाते हुए वह फ़ूड पैकेट खुद डिलीवर किया। महिला उस वक्त हैरान रह गई जब पुलिस उसके घर खाना पहुंचाने आयी। जी हां, उसका ऑनलाइन ऑर्डर किया हुआ खाना डिलीवरी ब्वॉय की जगह एक पुलिस ऑफिसर लेकर पहुंचा। पुलिस के इस काम पर महिला को तो पहले आश्चर्य हुआ, लेकिन फिर पूरी बात सुनने के बाद उसे राहत मिली और उसने हंसते हुए ऑफिसर को खाना देने के लिए धन्यवाद दिया।

दरअसल महिला ने एक रेस्टोरेंट से ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। जब डिलीवरी ब्वॉय उसका खाना लेकर आ रहा था उसी दौरान पुलिस ने किसी जुर्म में उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस को इसके बाद महसूस हुआ कि जिस महिला ने खाना ऑर्डर किया है वो घर पर डिलीवरी ब्वॉय का इंतजार कर रही होगी। इसके बाद पुलिस ऑफिसर टायलर विलियम्स ने डिलीवरी ब्वॉय से उसका एड्रेस लिया और अपनी ड्यूटी छोड़कर महिला के घर खाना पहुंचाने गए।

Jonesboro Police की ओर से शेयर किए गए फुटेज में देखा जा सकता है कि विलियम्स ने जब महिला का दरवाजा खटखटाया तो वो पुलिस को सामने देखकर कंफ्यूज हो गयी। वीडियो में टायलर विलियम्स को महिला से यह कहते हुए सुना गया कि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। तुम शेरी हो? आपका डिलीवरी ब्वॉय अरेस्ट हो गया है इसलिए मैं ये खाना लेकर आया हूं। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की दयालुता की जमकर तारीफ हो रही है। पुलिस का ये वीडियो क्लिप लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को ना सिर्फ शेयर कर रहे हैं बल्कि उस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं।

ये भी पढ़े :

# छत पर 'दिल को करार आया' गाने पर झूमती आईं नजर रुबीना दिलैक, देखें Video

# यहां बनाई जा रही इंसान के पेशाब से शराब, 50 हजार लीटर यूरिन से की तैयार

# उल्लू, बंदर, चमगादड़ और कई पक्षियों के साथ रहती है रवीना टंडन, विश्वास न हो तो देखे तस्वीरें

# Black Outfit में मौनी रॉय ने इंटरनेट पर बिखेरे हुस्न के जलवे, फोटोज हुई वायरल

# UP विधानसभा चुनाव: 17 जुलाई को राजभर और CM केजरीवाल के बीच होगी मुलाकात, गठबंधन पर हो सकता है फैसला

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com